राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल: किसानों को फार्मर आईडी एवं ई-टोकन प्रणाली की जानकारी दी

10 जून 2026, बैतूल: बैतूल: किसानों को फार्मर आईडी एवं ई-टोकन प्रणाली की जानकारी दी – कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों में किसानों को फॉर्मर आईडी, ई-टोकन विकास प्रणाली तथा प्राकृतिक खेती संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत पाढर में आयोजित फार्मर आईडी शिविर में किसानों को ई-टोकन विकास प्रणाली के माध्यम से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित किसानों को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती, अंतरवर्ती फसल पद्धति तथा बुवाई की वैज्ञानिक विधियों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इसी प्रकार विकासखंड भीमपुर के ग्राम भीमपुर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद उठाव की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। विकासखंड बैतूल में डीएसी कोर्स के अभ्यर्थियों को प्राकृतिक खेती के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा ई-विकास प्रणाली से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को किसानों के बीच इन योजनाओं एवं तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements