Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हितग्राही किसान आधार, बैंक खाता लिंक व ईकेवायसी कराएं

16 जनवरी 2023, खरगोन: हितग्राही किसान आधार, बैंक खाता लिंक व ईकेवायसी कराएं – पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश में 14.30 लाख हितग्राहियों का आधार, बैंक खाता लिंक एवं 7.50 लाख हितग्राहियों द्वारा ईकेवायसी की कार्यवाही की जाना शेष है। कार्यवाही के अभाव में हितग्राहियों को 13वीं किश्त का लाभ प्राप्त होने में परेशानी आ सकती है। अतः हितग्राही किसान आधार, बैंक खाता लिंक व ईकेवायसी कराएं।

इसके लिए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी ने समस्त कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि जिलों में जिन-जिन हितग्राहियों के खातों के संबंध में कार्यवाहियां शेष हैं उनसे वन टू वन संपर्क कर विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यवाहियां पूर्ण की जाए, ताकि जो हितग्राही इच्छुक न हो अथवा जो कालांतर में योजना के लिए वर्तमान में पात्र न रह गये हों, उनकी पहचान कर पात्र किसानों के डाटाबेस में सुधार संबंधी कार्यवाही की जा सके। अन्तर्विभागीय, बैंकर्स एवं सीएससी सेन्टर्स के समन्वय से ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर, समूह मुख्यालय पर अधिकाधिक कैम्प लगाकर ऐसे हितग्राहियों के आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं ईकेवायसी की कार्यवाही पूर्ण की जाए।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें