Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमां में मधुमक्खी पालन सेमिनार, विशेषज्ञों ने सिखाई वैज्ञानिक विधियां और उत्पादन बढ़ाने के उपाय

26 मार्च 2026, भोपाल: कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमां में मधुमक्खी पालन सेमिनार, विशेषज्ञों ने सिखाई वैज्ञानिक विधियां और उत्पादन बढ़ाने के उपाय – मध्यप्रदेश राज्य उद्यानिकी मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद योजना के तहत जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन सेमीनार का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपरसमां शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी के अध्यक्ष बृजेश धाकड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रातौर के मांगीलाल धाकड़ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि धाकड़ ने अपने संबोधन में मधुमक्खी पालन को ग्रामीण कुटीर उद्योग के रूप में स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह व्यवसाय ग्रामीण पलायन को रोकने में भी सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कृषकों एवं युवाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का आवाहन किया।

सेमीनार में विशेषज्ञों द्वारा मधुमक्खी पालन की उन्नत तकनीकों एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना की डॉ. स्वाति सिंह तोमर एवं जे.सी. गुप्ता तथा पंजाब राज्य के अनुभवी कीटशास्त्री सुधीर सक्सेना द्वारा मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक विधियों, रख-रखाव एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके साथ ही विकासखण्ड कोलारस के ग्राम मोहराई के प्रगतिशील कृषक हरनाम जाटव द्वारा मधुमक्खी पालन के अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए उपयोगी सामग्री का प्रदर्शन कर उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

300 से अधिक कृषक हुए शामिल

कार्यक्रम का आयोजन डॉ.पुनीत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के निर्देशन में तथा सह संयोजक डॉ.एम.के.भार्गव, वरिष्ठ वैज्ञानिक के समन्वय से संपन्न हुआ। सेमीनार में कृषि, उद्यानिकी, आत्मा एवं अन्य संस्थानों के सहयोग से 300 से अधिक कृषकों, कृषक महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान निर्मल गोयाल सहित कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वैज्ञानिक एवं स्टाफ डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सुरूचि सोनी, डॉ. नीरज कुमार कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, सतेन्द्र गुप्ता एवं आरती बंसल उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture