बड़वानी: उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी 16 मार्च से 5 मई तक
10 मार्च 2026, बड़वानी: बड़वानी: उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी 16 मार्च से 5 मई तक – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन के लिये किसान अपनी फसल का पंजीयन आगामी 10 मार्च तक करा सकते हैं। गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन विगत 7 फरवरी से प्रारंभ हो गए थे। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूं उपार्जन की अवधि 16 मार्च से 5 मई 2026 तक है। इस हेतु जिले में कुल 4 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से लगभग 5000 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का अनुमान है।
पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे वाले किसानों, सिकमी/बटाईदारों, कोटवारों और पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक रकबा दिखाने वाले किसानों, पंजीयन में किसानों द्वारा उल्लेखित फसल/रकबा एवं गिरदावरी में दर्ज फसल रकबा में भिन्नता वाले किसानों का विशेष सत्यापन किया जा रहा है। किसान अपनी उपज विक्रय हेतु http://mpeuparjan.nic.in पर सोमवार से शुक्रवार के बीच स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं, जिसकी पुष्टि एसएमएस या ओटीपी के माध्यम से होगी। एक बार में पूर्ण मात्रा की स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है और इसकी वैधता 7 कार्य दिवस रहेगी।
भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु समिति प्रबंधकों का क्लास-2 डिजिटल सिग्नेचर अनिवार्य है, जिसका अप्रूवल जीएमसीसीबी द्वारा जेआईटी पोर्टल पर किया जाएगा। किसानों को आधार लिंक बैंकों के खातों में ही भुगतान किया जायेगा। किसान का जनधन खाता, पेटीएम/एयरटेल पेमेंट्स बैंक, ऋण खाता या संयुक्त खाता भुगतान हेतु मान्य नहीं है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

