Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी : गेहूं पंजीयन के 21 केंद्रों पर ही चना फसल का पंजीयन 16 मार्च तक होगा

25 फरवरी 2026, बड़वानी: बड़वानी : गेहूं पंजीयन के 21 केंद्रों पर ही चना फसल का पंजीयन 16 मार्च तक होगा – भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई- उपार्जन योजनांतर्गत पोर्टल पर चना विक्रय हेतु जिले में 20 फरवरी से प्रारंभ हुआ चना पंजीयन का कार्य 16 मार्च तक  जारी रहेगा।

जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना विक्रय के लिए पंजीयन किसानों द्वारा स्वयं के  मोबाइल  अथवा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र से निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है। एमपी ऑनलाइन , कामन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क पंजीयन करा सकते  हैं  ।पंजीयन में खाता-खसरा या पावती की छायाप्रति, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड । सभी किसानों को आधार नंबर से लिंक बैंक खाते की छायाप्रति उपलब्ध कराना होगी।

ई- उपार्जन पोर्टल पर  गेहूं  पंजीयन 21 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं ।  उन्हीं  21 पंजीयन  केंद्रों  पर चना फसल का पंजीयन किया जावेगा । इन 21 केन्द्रों पर होगा चना का पंजीयन पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तलवाड़ा बुजर्ग, बड़वानी, बोरलाय, सिलावद, पाटी, अंजड, तलवाड़ा डेब, रणगांव डेब, ठीकरी, दवाना, ब्राम्हणगांव, ओझर, राजपुर, बलवाड़ी, धनोरा, निवाली, पानसेमल, खेतिया, खाण्डेराव सहाकरी विपणन संस्था मर्यादित राजपुर, आदर्श कृषक सेवा सहकारी संस्था पलसूद, सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सेंधवा मे पंजीयन किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें