बड़वानी : कपास विक्रय हेतु समर्थन मूल्य पर पंजीयन 31 अक्टूबर तक होगा
08 सितंबर 2026, बड़वानी: बड़वानी : कपास विक्रय हेतु समर्थन मूल्य पर पंजीयन 31 अक्टूबर तक होगा – खरीफ वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर कॉटन कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा कपास खरीदा जायेगा। जिसका पंजीयन कपास ऐप के माध्यम से 01 सितम्बर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक पंजीयन होगा । जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, फोटो, भूमि संबंधित दस्ता्वेज, कृषक द्वारा आधार लिंक बैंक खाता, जिस सर्वे में कपास बुआई की गयी है, उसकी गिरदावरी अनिवार्य है। किसान अपने मोबाइल या सीएससी /एम.पी आनलाईन सेंटर से पंजीयन करवा सकता है।
समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय हेतु औसत अच्छी गुणवत्ता की उपज होना चाहिए, नमी 12 प्रतिशतः, रेशे की स्टेपल लंबाई 27.5-28 एमएम एवं 3.5 से 4.7 माइक्रोन वेल्यु होना चाहिए । समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा आगामी एक से दो सप्ताह में गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश तहसीलदारों एवं पटवारियो को दिये गये है अभी तक खरीफ फसलो की गिरदावरी लगभग 30 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, जिन किसानो की अभी तक कपास फसल की गिरदावरी नहीं हुई है वे किसान पटवारी से सम्पर्क कर गिरदावरी करवाएं , ताकि कपास का पंजीयन किया जा सके।
कपास फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में कलेक्टर द्वारा कॉटन कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया ( सीसीआई ), उप संचालक कृषि, मण्डी सचिव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं किसानों के प्रतिनिधियो के साथ 08 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे को कलेक्टरेट सभागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। कपास समर्थन मूल्य पर पंजीयन 01 सितम्बर से आज दिनांक तक बड़वानी में 4, अंजड में 61, सेंधवा में 4 एवं पानसेमल में 1 इस प्रकार कुल 70 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। अतः कृषक भाइयों से अपील है कि कपास ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीयन करावें तथा समर्थन मूल्य पर कपास फसल उपज का विक्रय करें I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

