Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी : किसानों की रात्रि चौपाल आयोजित

24 नवंबर 2026, बड़वानी: बड़वानी : किसानों की रात्रि चौपाल आयोजित – शासन के कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग, बड़वानी द्वारा पानसेमल विकासखंड के ग्राम सकराली बुजुर्ग में 24वीं रात्रि चौपाल आयोजित की गई। 17 कृषकों को मिला निःशुल्क बीज वितरण का लाभ चौपाल के दौरान कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कृषकों को आय बढ़ाने के विभिन्न स्रोतों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रमेश सिसोदिया, जनपद पंचायत पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वासवे, सरपंच श्री उदय सिंह चौहान, कृषि समिति के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 17 कृषकों को निःशुल्क बीज वितरित किए गए, जिनमें 12 कृषकों को चना तथा 5 कृषकों को सरसों के बीज प्रदान किए गए।

खेती के साथ पशुपालन व दुग्ध उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय – कलेक्टर श्रीमती सिंह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि चौपालों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आय वृद्धि के उपायों और कृषक हितैषी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। खेती-किसानी के साथ ही पशुपालन कृषकों के लिए अपनी आय बढ़ाने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कृषक एवं गाँव की महिलाएँ भी आजीविका समूहों के माध्यम से पशुपालन व दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को अपनाकर इसे अपनी आय का स्रोत बना सकती हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान उन्होंने किसानों को कम सिंचाई में तैयार होने वाली फसलों को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व संबंधी समस्याएँ रखीं। समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए कलेक्टर ने मैदानी अमले को मौके पर पहुँचकर प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक भटकना न पड़े।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture