Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गबन-धोखाधड़ी प्रकरणों पर बैंक कड़ी कार्यवाही करें

14 दिसंबर 2021, भोपाल । गबन-धोखाधड़ी प्रकरणों पर बैंक कड़ी कार्यवाही करें – मध्यप्रदेश के 38 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की गबन एवं धोखाधड़ी के नये एवं पुराने सभी प्रकार के प्रकरणों पर समीक्षा बैठक श्री नरेश कुमार पाल आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारिता संस्थायें, मध्यप्रदेश एवं प्रशासक, अपेक्स बैंक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में श्री पाल ने जिला बैंकों को निर्देशित किया कि गबन एवं धोखाधड़ी के नये प्रकरणों के साथ-साथ पुराने प्रकरणों पर भी अंकुश लगाने के संबंध में समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही कर उसकी जानकारी पोर्टल में दर्ज करायें।

बैठक में अपर आयुक्त सहकारिता श्री अरुण माथुर ने अपेक्षा की कि नाबार्ड एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित मानदण्डों का पालन करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली संचालित की जाये तथा तीन वर्ष में कम से कम लेखा कार्य करने वाले कर्मचारियों रोटेशन अवश्य किया जाये। संयुक्त आयुक्त (साख) श्री अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि गबन-धोखाधड़ी के प्रकरणों में अपराधी के खिलाफ विस्तृत एफ.आई.आर. अपने जिले के क्रिमिनल एडवोकेट से परामर्श करके दर्ज कराई जाये।

बैठक में अपेक्स बैंक के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्रीमती अरुणा दुबे, श्री के.के. द्विवेदी, उपायुक्त सहकारिता श्री आर.एस. बाघेला, सहायक महाप्रबंधक श्री आर.एस. चंदेल, वि.क.अ. श्री अरविंद बौद्ध, प्रबंधक श्री विनोद श्रीवास्तव, उप प्रबंधक श्री समीर सक्सेना, श्री करुण यादव, श्री जी.के. अग्रवाल, श्री आर.के. गंगेले के साथ प्रदेश के समस्त जिला बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण उपस्थित हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile