Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर जिले में अमानक स्तर के मक्का के बीज पर प्रतिबंध

29 जुलाई 2026, शाजापुर: शाजापुर जिले में अमानक स्तर के मक्का के बीज पर प्रतिबंध – किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री आरएल जामरे ने वीरेन कृषि सेवा केंद्र शुजालपुर मंडी द्वारा जयनित सीड्स प्रा.लि. गांधी नगर गुजरात के मक्का के बीज में नार्मल अंकुरण क्षमता 90 प्रतिशत से कम होने पर मक्का के लॉट नम्बर JNRB-2627-12 के अमानक बीज के लॉटों की मात्रा को जिले में तथा जिले से बाहर क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

इसी प्रकार पाटीदार कृषि सेवा केंद्र कालापीपल द्वारा जेनिक्स ग्रीन सीड्स प्रा.लि. गांधी नगर गुजरात के मक्का के बीज में नार्मल अंकुरण क्षमता 90 प्रतिशत से कम होने पर मक्का के लॉट नम्बर 12J04RK99 के  अमानक बीज के  लॉटों   की मात्रा को जिले में तथा जिले से बाहर क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture