राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में उर्वरक के अमानक पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध

06 सितम्बर 2025, सिवनी: सिवनी में उर्वरक के अमानक पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि सिवनी के मार्गदर्शन में जिले में कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जिले में उर्वरक निरीक्षकों द्वारा उर्वरक विक्रेता संस्थानों से लगातार उर्वरक नमूने  लिए  जा रहे  हैं ।

 इसी तारतम्य में निरीक्षकों द्वारा लिये गये 3 उर्वरक नमूनों के परीक्षण परिणाम अमानक स्तर का पाये पर अमानक उर्वरक के लाट को विक्रय प्रतिबंधित कर संबंधित संस्था आशीष कृषि केन्द्र मोहगांव का बेन्टोनाइट सल्फर उर्वरक, म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित बरघाट का सिंगल सुपर फास्फेट एवं म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित लखनादौन का डी.ए.पी. उर्वरक को तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।  साथ ही उक्त विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया है साथ ही भण्डारित उर्वरक कितने कृषकों को वितरण किया गया की जानकारी भी संबंधित संस्थाओं से चाही गई है। संबंधित संस्थाओं से संतोषप्रद जवाब न प्राप्त होने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  

Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement