Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: खेत तालाब निर्माण से सिंचाई और मत्स्य पालन से बढ़ी आय

05 जून 2026, बालाघाट: बालाघाट: खेत तालाब निर्माण से सिंचाई और मत्स्य पालन से बढ़ी आय –  बालाघाट जिले की जनपद पंचायत बिरसा के ग्राम पंचायत सुरवाही के  किसान श्री झनकार सिंह मेरावी के जीवन में मनरेगा योजना के तहत निर्मित खेत तालाब ने उल्लेखनीय बदलाव लाया है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के समीप स्थित सुरवाही ग्राम के निवासी झनकार सिंह का परिवार मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। उनके पास लगभग 3 एकड़ कृषि भूमि है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजना के अंतर्गत खेत तालाब का निर्माण कराया गया। इस कार्य पर लगभग 2.75 लाख रुपये की स्वीकृत राशि व्यय की गई। तालाब निर्माण से पहले किसान को खेती के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उत्पादन सीमित रहता था।

तालाब में जल संग्रहण होने के बाद किसान ने खरीफ एवं रबी दोनों मौसमों में खेती शुरू की। अब उनके खेत में गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलें ली जा रही हैं। साथ ही आसपास की भूमि की सिंचाई भी तालाब के जल से की जा रही है, जिससे फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हुई है। तालाब में वर्तमान में पर्याप्त जल उपलब्ध है तथा उसमें झनकार सिंह द्वारा मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। समय-समय पर मछलियों की बिक्री से अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है।

ग्रामीणों को तालाब निर्माण कार्य के दौरान रोजगार भी मिला। हितग्राही झनकार सिंह ने शासन-प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि खेत तालाब योजना जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा और आय वृद्धि के माध्यम से ग्रामीण विकास का प्रभावी साधन बन रही है तथा क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें