बालाघाट : कोदो-कुटकी के निःशुल्क बीज वितरित
06 सितंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट : कोदो-कुटकी के निःशुल्क बीज वितरित – बैगा बहुल क्षेत्र के ग्राम कोरका में किसानों को पारंपरिक एवं पोषक अनाजों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग बिरसा द्वारा कोदो-कुटकी के बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषि उपसंचालक श्री फूल सिंह मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एस.आर. धुर्वे एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री योगेश वाहने उपस्थित रहे।
कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती खिमलेश्वरी धुर्वे, श्री ललित टेकाम तथा प्रदान एनजीओ के सहयोग से किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के महत्व और वैज्ञानिक उत्पादन पद्धति की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कोदो-कुटकी कम पानी में भी अच्छी तरह उगने वाली फसलें हैं और स्थानीय जलवायु व मिट्टी के अनुकूल होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर हैं।
कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर उनकी आय बढ़ाने तथा पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। किसानों को बीजों की समय पर बुवाई, फसल की देखभाल, खरपतवार नियंत्रण एवं उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से प्राप्त बीजों का उचित उपयोग करते हुए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने की अपील की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

