Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: बैहर और वारासिवनी के गांवों में पहुंचा कृषि रथ

27 मई 2026, बालाघाट: बालाघाट: बैहर और वारासिवनी के गांवों में पहुंचा कृषि रथ – बालाघाट जिले  के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित कृषि रथ अभियान लगातार गांव-गांव पहुंच रहा है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को कृषि रथ बैहर विकासखंड के ग्राम भंडेरी तथा वारासिवनी विकासखंड के ग्राम पंचायत रमरमा पहुंचा, जहां किसानों को खेती, पशुपालन एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैहर विकासखंड के ग्राम भंडेरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्रीमती कल्पना मर्सकोले, श्री यशवंत लिल्हारे, श्रीमती दीपिका बिसेन, उकवा के अमित बिसेन, राजू लिल्हारे सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मृदा परीक्षण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, मृदा परीक्षण तथा कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

वारासिवनी विकासखंड के ग्राम पंचायत रमरमा में कृषि रथ के आगमन पर किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से नोडल अधिकारी कु. रमूला डोहरे एवं जी.एन. मेश्राम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को डीएसआर पद्धति से धान रोपाई करने के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीक से पानी एवं श्रम दोनों की बचत होती है तथा उत्पादन में वृद्धि होती है।कृषकों को किसान पंजीयन एवं ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।  साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से डॉ. प्रमोद कटरे ने पशुपालन विभाग की योजनाओं, पशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं डेयरी विकास संबंधी जानकारी किसानों को दी। वहीं किसान क्राफ्ट से आए प्रतिनिधि ने डीएसआर सीड्स के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें