बालाघाट : मृदा परीक्षण कार्य में तेजी लाएं – एसडीएम श्री गुप्ता
20 जून 2026, बालाघाट: बालाघाट : मृदा परीक्षण कार्य में तेजी लाएं – एसडीएम श्री गुप्ता – बैहर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अर्पित गुप्ता ने गुरुवार को बैहर स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला की साफ-सफाई, व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा प्रयोगशाला में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों के खेतों की मिट्टी के नमूनों का परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्रता से मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर किसानों को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों एवं उर्वरकों की सही जानकारी मिलती है, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। इसलिए मृदा परीक्षण कार्य को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जाए तथा किसानों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए।
एसडीएम श्री गुप्ता ने प्रयोगशाला के कर्मचारियों से परीक्षण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने में सहायता मिलेगी तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं प्रयोगशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

