बालाघाट: 86 किलो मेजर कार्प मछली जब्त
10 अगस्त 2026, बालाघाट: बालाघाट: 86 किलो मेजर कार्प मछली जब्त – बालाघाट जिले में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्याखेट पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मत्स्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अगस्त को मत्स्य विभाग ने लालबर्रा, बकोड़ा एवं वारासिवनी के मत्स्य बाजारों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित अवधि में मछली विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 86 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई।
जब्त की गई मछलियों की नीलामी कर प्राप्त होने वाली 4 हजार 500 रुपये की राशि शासन कोष में जमा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने और मत्स्य संपदा के संरक्षण के उद्देश्य से 15 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट एवं प्रतिबंधित अवधि में मछली बिक्री पर रोक लगाई गई है। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।मत्स्य विभाग ने सभी मछुआरों, मत्स्य व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान मत्स्याखेट एवं मछली विक्रय से संबंधित नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

