Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी

13 मार्च 2026, उज्जैन: नरवाई प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी – कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक  कृषि  के मार्गदर्शन में विकास खंड तराना एवं महिदपुर में एसडीएम की अध्यक्षता में हार्वेस्टर संचालकों बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेहूं फसल कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन पर विस्तार  से चर्चा की गई। बैठक में सभी हार्वेस्टर संचालकों को निर्देश दिए कि गेहूं फसल कटाई के पश्चात नरवाई काटने वाले यंत्र (स्ट्रारिपर) का उपयोग करें। साथ ही उपस्थित किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को समझाइश दी कि गेहूं फसल कटाई के बाद स्‍ट्रारिपर से भूसा बनाए और पशु आहार के रूप में उपयोग करें।

नरवाई नहीं जलाएं, पर्यावरण और भूमि को नुकसान होने से बचाए। यदि कोई किसान नरवाई जलाता है तो पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी।

 बैठक में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश कुमार राठौर, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से सहायक कृषि यंत्री  पी.सी. सिसोदिया,  वैभव प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी.एस.चौहान,  दिनेश डोर एवं कृषि विभाग के सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें