Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना 8 अप्रैल तक

03 अप्रैल 2025, अलीराजपुर: दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना 8 अप्रैल तक – उप संचालक पुश विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के अन्तर्गत समस्त विकास खंडों से ऐसे पशुपालन जिनके पास भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायें जिनका दुग्ध उत्पादन 06 लीटर या उससे अधिक है, आवेदन हेतु पात्र होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक एवं पात्र पशु पालकों से आवेदन विकासखंड के पशु चिकित्सालय में प्राप्त किये जायेंगे ।

विकासखंड स्तर पर आवेदनों का परीक्षण कर पात्र पशुपालकों की सूची तैयार कर दिनांक 07 अप्रैल 2025 तक दल बनाकर ग्राम स्तर पर भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों का 03 समय का दुग्ध उत्पादन रिकार्ड कर प्रतिदिन के औसत दुग्ध उत्पादन अनुसार विकासखंड की सूची तैयार कर जिले को प्रेषित की जावेगी।

जिले में  गाय के प्रतिदिन औसत दुग्ध उत्पादन के आधार पर वरीयता क्रम अनुसार 10-10 गायों की सूची तैयार की जावेगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जावेंगे। तथा शेष प्रतियोगी गायों को प्रमाण पत्र दिया जावेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com