Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

20 नवंबर से जबलपुर मंडी में नीलामी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित  

21 नवंबर 2025, जबलपुर: 20 नवंबर से जबलपुर मंडी में नीलामी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित – जबलपुर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी समिति में नीलामी का कार्य 20 नवम्बर 2025 से आगामी सूचना तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मण्डी परिसर के बाहर एक व्यापारी के साथ हुई लूट की गंभीर घटना के मद्देनजर लिया गया है।

कृषि उपज मण्डी समिति, जबलपुर के सचिव ने बताया कि 19 नवम्बर 2025 को मंडी के गेट नंबर-1 के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यापारी से 19 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद, जबलपुर अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ ने मंडी प्रशासन को सूचित किया है कि व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है और वे तब तक नीलामी में भाग नहीं लेंगे जब तक कि लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाते।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile