Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश

30 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में गत दिवस आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गिरजापुर में संदेह के आधार पर एक किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था।

इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile