Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन में लापरवाही बरतने पर अटाहेड़ा संस्था प्रबंधक निलंबित

20 अप्रैल 2023, इंदौर: गेहूं उपार्जन में लापरवाही बरतने पर अटाहेड़ा संस्था प्रबंधक निलंबित – गेहूं उपार्जन में लापरवाही बरतने पर अटाहेड़ा सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक संतोष पटेल को प्रबंधक (प्रशासन )इंदौर प्रीमियर को- ऑपरेटिव बैंक, प्रधान कार्यालय, इंदौर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान पटेल का मुख्यालय प्रशासकीय कार्यालय इंदौर नियत किया गया है।

 निलंबन आदेश के अनुसार अटाहेड़ा सेवा सहकारी संस्था में उपार्जन कार्य में संस्था स्तर पर कई अव्यवस्थाएं पाई गई थी, जिसमें प्रबंधक संतोष पटेल द्वारा कृषकों हेतु पेयजल व्यवस्था, टेंट की व्यवस्था और बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।  यहाँ तक कि संस्था के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा संस्था प्रबंधक द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किए जाने से दुखी होकर वाट्सएप ग्रुप पर आत्महत्या किए जाने का सन्देश डाला गया था। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने अटाहेड़ा सेवा सहकारी समिति प्रबंधक संतोष पटेल के कार्य व्यवहार को कार्यालयीन मर्यादाओं के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के श्री बबलू जाधव ने कृषक जगत को बताया कि कई सोसाइटियों के गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने , पेयजल और छाया की कोई व्यवस्थाएं नहीं किए जाने की जानकारी कलेक्टर को देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। अटाहेड़ा सेवा सहकारी समिति प्रबंधक के  निलंबन के बाद अन्य जिन उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें