Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में उर्वरक प्रबंधन पर इफको का कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण

30 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में उर्वरक प्रबंधन पर इफको का कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण – इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लि. (इफको), रायपुर द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील 25 कृषकों एवं 8 विशिष्ट उर्वरक फील्ड असिस्टेंट के लिए गत दिनों ‘नैनो यूरिया उपयोग और संरक्षित उद्यानिकी में उर्वरक प्रबंधन’ विषय पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय, विस्तार सेवाएं, इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय में किया गया।

कृषकों के प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति, इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय रायपुर ने इफको द्वारा विकसित किए गए नैनो उत्पाद को कृषकों द्वारा प्रयोग करने पर जोर दिया एवं अन्य पर्यावरण हितैषी उत्पादों जैसे जैव उर्वरक एन.पी.के. तरल कंसोर्टिया, एवं जल विलय उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी, जिससे किसानों की लागत कम हो सके एवं उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित उपयोग से होने वाले वातावरण एवं मिट्टी के प्रदूषण को कम किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विवेक त्रिपाठी निदेशक अनुसंधान सेवाए, इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय रायपुर ने कृषि विश्वविद्यालाय द्वारा विकसित किए जा रहे फसलों की उन्नत किस्मों एवं नए तकनीकियों को हमेशा कृषकों के लिए उपलब्ध कराने की बात कही।

इस अवसर पर श्री आर.एस.तिवारी राज्य विपणन प्रबंधक, इफको द्वारा कृषि उत्पादन में लगने वाले अल्प लागत आदानों की भूमिका पर विस्तृत रूप से जानकारी दी, साथ ही छ.ग. राज्य में इफको की गतिविधियों के बारे में बताया। समापन समारोह का संचालन डॉ. एस.के.सिंह मुख्य प्रबंधक, इफको द्वारा किया गया, साथ ही कृषि विश्वविद्यालाय द्वारा नैनो यूरिया के अतिरिक्त परीक्षण किये जा रहे इफको के अन्य उत्पाद नैनो डीएपी, नैनो जिंक, सागरिका एवं हयूमिफ्क़ो पाउडर एवं हयूमिफ्क़ो तरल के बारे में जानकारी दी गई। श्री बी.एस. गोपीनाथ उप महाप्रबंधक इफको द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश कुमार गोले मुख्य क्षेत्र प्रबंधक महासमुन्द एवं भूपेंद्र पाटीदार क. क्षेत्र प्रतिनिधि इफको रायगढ़ द्वारा कृषकों को इफको के उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। डॉ.एल.के. श्रीवास्तव, (मृदा विज्ञान प्राध्यापक इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय, रायपुर) द्वारा छ.ग. की मिट्टियों में उपलब्ध सूक्ष्म तत्वों एवं उसकी कमी को दूर करने के उपाय एवं मिट्टी परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ.एम.के.खान, (प्राध्यापक इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय, रायपुर) व डॉ. मनोज साहू, (विषय वस्तु विशेषज्ञ इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय, रायपुर) द्वारा कार्यक्रम में आए सभी किसानों को कृषि संग्रहालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र फार्म का भ्रमण कराया गया। डॉ. राकेश बनवासी, मृदा वैज्ञानिक इं.गां. कृषि विश्वविद्यालाय द्वारा इफको नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं उसके उपयोग व परिणाम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस श्रमण के दौरान श्री आर.एस.तिवारी (राज्य विपणन प्रबंधक इफको), डॉ. एस.के.सिंह (मु.प्रबंधक, कू.से. इफको), श्री कौशलेंद्र सिंह (उप प्रबंधक इफको), भूपेंद्र पाटीदार (क. क्षेत्र प्रतिनिधि इफको), हर्ष सिंह (कृषि स्नातक प्रशिक्षु इफको) एवं मुस्कान तिवारी (कृषि स्नातक प्रशिक्षु इफको) भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल