Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान सरकार की पहल पर प्रगतिशील किसान ने की डेनमार्क की यात्रा, जानी कृषि की नवीनतम तकनीकें

08 जनवरी 2026, जयपुर: राजस्थान सरकार की पहल पर प्रगतिशील किसान ने की डेनमार्क की यात्रा, जानी कृषि की नवीनतम तकनीकें –  राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि और कृषक कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्षों में कृषकों को खेती की नई तकनीकों से जोड़ने के लिए अनेक नवाचार किए हैं। इसी श्रृंखला में किसानों को अन्य देशों में भेजकर वहां की नवीनतम कृषि तकनीकों से किसानों को रू-ब-रू करवाने के लिए नॉलेज एनहांसमेंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका लाभ प्रदेश भर के प्रगतिशील किसानों को मिल रहा है। इसी श्रृंखला में बीकानेर के युवा किसान वीरेन्द्र लुणू ने भी राज्य सरकार की अभिनव योजना के तहत डेनमार्क का दौरा किया और वहां की खेती तकनीकों को जाना एवं समझा।

बीकानेर जिले के बेलासर गांव का युवा किसान वीरेन्द्र लुणू अपने पिता की देखरेख में पारंपरिक तरीके से कृषि कार्य करने के अलावा भेड़-बकरियों की देखरेख करता है। परम्परागत ढंग से कृषि कार्य करते हुए वीरेन्द्र आशातीत आर्थिक लाभ नहीं ले पा रहा था। इसके बाद उसने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं इनका लाभ लिया।

सबसे पहले उसने एक हेक्टेयर क्षेत्र में सामुदायिक जल स्रोत निर्माण की सहायता प्राप्त क। सामुदायिक जल स्रोत से वर्षा जल का संरक्षण किया। सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों का उपयोग करते हुए परम्परागत खेती से हटकर सब्जियों की खेती प्रारम्भ की। उसने कृषि तथा पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के साथ बीकानेर स्थित केन्द्रीय कृषि संस्थानों में संपर्क भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान उसने समन्वित कृषि प्रणाली के महत्व को जाने और उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया। उसने समन्वित कृषि उद्यान व पशुपालन तकनीक को अपनाया और जल की बचत करते हुए परंपरागत कृषि व सब्जियों की खेती प्रारंभ की। लुणू राज्य के पहले लाभार्थी के रूप में ‘नेशनल लाइव स्टॉक मिशन’ के तहत चयनित हुए और वैज्ञानिक रूप से 400 से अधिक भेड़ बकरियों का पालन प्रारंभ किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

लुणू वर्तमान में परम्परागत खेती और सब्जियों के उत्पादन के साथ मुर्गी, मछली और खरगोश पालन कर कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। लुणू के इस कार्य में समर्पण को देखते हुए उसका चयन राज्य सरकार के नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत हुआ तथा कृषि और पशुपालन से जुड़ी नई तकनीकों का प्रशिक्षण राज्य सरकार द्वारा उसे निःशुल्क डेनमार्क से भेजा गया।

डेनमार्क में गत 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण के दौरान लुणू ने उन्नत डेयरी फार्म, ग्रीन हाउस खेती, जर्सी गाय पालन और फूलों की आधुनिक खेती प्रणाली का अध्ययन किया। डेनमार्क से प्राप्त मार्गदर्शन को लुणू बेलासर में धरातल पर उतरने का प्रयास शुरू भी कर दिया है। लुणू सभी प्रकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हैं और कहते हैं कि एक भेड़-बकरी पालने वाले को विदेश भेजना सरकार के कृषण कल्याण की दूरगामी सोच को दर्शाता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture