राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर: हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

04 अगस्त 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाइन  पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान (वेबसाइट) पर यंत्र हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर एंव जीरो ट्रिल सीड कम फर्टिलाइजर ट्रिल के आवेदन 04 अगस्‍त 2026 तक ऑनलाइन  आमंत्रित  किए  गए हैं । ये यंत्र  गेहूं , धान  एवं  अन्य  फसलों  की कटाई उपरांत बिना जुताई किये सीधे बोनी हेतु अत्यंत उपयोगी है। ये खेत में बची नरवाई/ पराली को जमीन में सीधे मिला देते हैं, जिससे किसानों को नरवाई/पराली जलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और नरवाई/ पराली खेत में खाद का कार्य करेगी।

हैप्पी सीडर की अनुमानित कीमत रु 1.80 लाख से 2.20 लाख तक है तथा इस पर अनुदान 50 प्रतिशत, अधिकतम 92000/- रूपये है। स्मार्ट सीडर की अनुमानित कीमत रु 1.80 लाख से 2.20 लाख है तथा इस पर अनुदान 50 प्रतिशत, अधिकतम 90200/- रूपये है। जीरो ट्रिल सीड कम फर्टिलाइजर ट्रिल की अनुमानित कीमत रू 0.6 लाख से 0.7 लाख है तथा इस पर अनुदान 50 प्रतिशत, अधिकतम 35000/- रुपये है। आवेदन हेतु पात्रता / आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जमीन की खतौनी बी. 1 ,सहायक कृषि यंत्री अशोकनगर के नाम बैंक डिमांड ड्राफ्ट ,ट्रैक्टर (45 एचपी. से अधिक) आर.सी.,अ.ज./ अ.ज.जा. वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र ,कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवश्यक है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture