राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

23 जून 2026, अशोकनगरअशोकनगर: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को ई-टोकन प्रणाली के अनुसार सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद की उपलब्धता एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि कृषि कार्यों के लिए किसानों को आवश्यक खाद समय पर मिल सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements