Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर कलेक्टर ने डबल लॉक केंद्र का किया निरीक्षण  

22 जून 2026, अशोकनगर: अशोकनगर कलेक्टर ने डबल लॉक केंद्र का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गुरुवार को जिला मुख्यालय अशोकनगर स्थित संचालित डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध खाद के भंडारण, वितरण प्रक्रिया तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

 कलेक्टर श्री मालवीय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई- टोकन व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ई- टोकन के माध्यम से किसानों को निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ एवं प्रतीक्षा की स्थिति न बने।

 कलेक्टर ने  अधिकारियों से खाद की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति तथा वितरण की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि कार्यों के लिए खाद की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture