सभी फसलों के लिए उपयुक्त अरबोइंट का एक्सलरेट
15 जनवरी 2026, इंदौर: सभी फसलों के लिए उपयुक्त अरबोइंट का एक्सलरेट – अरबोइंट इंटरनेशनल साल्यूशंस ,इंडिया देश की ऐसी कम्पनी है , जिसका उद्देश्य फसल स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाने हेतु अति आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही किसानों की ज़रूरतों को पूरा करना है। इसी कड़ी में अरबोइंट की विस्तृत उत्पाद शृंखला का एक ऐसा ही उत्पाद एक्सलरेट (तरल ) है , जो एमईटी ( माइक्रो एनकेप्सुलेशन टेक्नालॉजी ) अर्थात सुरक्षा कवच तकनीक से निर्मित होकर सभी फसलों के लिए उपयुक्त है।
कंपनी के जोनल मैनेजर श्री महेश त्रिपाठी ने एक्सलरेट की विशेषताओं , लाभ और प्रयोग विधि की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक्सलरेट का उपयोग चावल, गेहूं, मक्का जैसी खाद्यान्न फसलों के साथ ही सब्जी वाली फसलों खास तौर से टमाटर की फसल में एकीकृत फसल प्रबंधन के तहत भी किया जा सकता है। इसका उपयोग विशेषकर प्रारम्भिक वानस्पतिक वृद्धि के साथ ही शाखा विकास अवस्था , चरम फूल और फल विकास अवस्था के दौरान करने से बहुत लाभ होता है।
विशेषताएं – यह पौधों के विभिन्न भागों तक आवश्यक पोषक तत्वों को पहुंचाता है , जिससे उनका बेहतर विकास होता है। एमईटी तकनीक पर आधारित यह उत्पाद पौधों को लम्बे समय तक पोषक तत्व उपलब्ध कराता है। यह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को बढ़ाता है , जिसके कारण पौधों में मिट्टी से अधिक मात्रा में पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। यह पौधों को जैविक और अजैविक तनावों से भी बचाता है। जिससे फसल स्वस्थ रहती है। एक्सलरेट बेहतर फलोत्पादन और दाना भरने में भी सहयोग करता है , जिससे कृषि उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। उत्पादन में अच्छी वृद्धि होने से फसल के लाभ का अनुपात बढ़ जाता है , जिससे किसानों की आय भी बढ़ जाती है।
महत्व – किसानों के महत्व की दृष्टि से देखें तो एक्सलरेट का उपयोग जल्दी अंकुरण, दमदार पौधा और मज़बूत जड़तन्त्र को बढ़ावा देता है। यही नहीं यह पौधों को रोगों के प्रति , प्रतिरोधक क्षमता भी प्रदान करता है , जिससे फसल स्वस्थ रहती है और किसानों को भरपूर अधिक गुणवत्तायुक्त पैदावार प्राप्त होती है।
प्रयोग विधि – इसकी 2.0 से 2.5 मि. ली. मात्रा प्रति लीटर की दर से पानी में घोलकर सभी प्रकार की फसलों में उपयोग करने की अनुशंसा की गई है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें – 9575895964 ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


