Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनांतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

28 अक्टूबर 2022 , बड़वानी: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनांतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित – बड़वानी जिले हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म  खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत ‘‘ एक जिला एक उत्पाद ‘‘ आधारित अदरक एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाई जैसे फल उत्पाद -केला चिप्स यूनिट, आम का अचार, आमचूर, ज्यूस, अमरूद जैली, जैम, आंवला कैंडी, चूर्ण, सूपारी, मुरब्बा, निंबू अचार, मार्मलैड, स्क्वास इत्यादि पैकिंग उत्पाद। सब्जी उत्पाद – टमाटर कैचप, चटनी, सॉस, ड्राय टोमेटो, पाउडर, मिर्च अचार, ड्राय चिली पाउडर, करेला ज्यूस, आलू चिप्स, प्याज प्रोसेसिंग इकाई, मसाला उत्पाद- धनियां पाउडर, हल्दी- अदरक पाउडर, दाल मील, चावल मील, आटा मील, पलवराइज मील आदि। अन्य उत्पाद-पापड़, नमकीन, विभिन्न प्रकार के अचार, कुरकुरे, ब्रेड, टोस्ट, बड़ी, गुड़, आईल मील, पशु, पोल्ट्री आहार, पनीर उद्योग एवं समस्त कृषि से संबंधित फसल उत्पादों की प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने हेतु  उद्यानिकी विभाग में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान  से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग वेबसाइटwww.pmfme.mofpi.gov.in पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं । योजना अंतर्गत यूनिट स्थापित करने पर योजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख रूपये तक क्रेडिट लिंक सब्सिडी दी जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक उद्यान बड़वानी से संपर्क कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें