Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य संपदा योजना तहत आवेदन आमंत्रित

13 नवम्बर 2022, विदिशा । मत्स्य संपदा योजना तहत आवेदन आमंत्रित – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य पालन में इच्छुक व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए मत्स्य विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री संतोष दुबे ने बताया कि योजनांतर्गत ऐसे सभी वर्ग के हितग्राही जो कि मत्स्य पालन में मत्स्य बीज संवर्धन पोखर निर्माण, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, सघन मत्स्य पालन, मत्स्य परिवहन, मत्स्य विपणन तथा मत्स्य संपदा के सुरक्षित संधारण की इकाई निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिटध्टैंक निर्माण, आरएएस निर्माण, मत्स्य फीड मील निर्माण, कियोस्क निर्माण मत्स्य फुटकर दुकान आदि की गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुडक़र मत्स्य पालन कार्य करते हैं वे इस योजना में पात्र होंगे। तत्संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मत्स्य विभाग कार्यालय जो पुरानी कलेक्ट्रेट में संचालित हो रहा है से कार्यालयीन दिवसों में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण खबर: हरदा जल्दी होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile