Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में कृषक पुरस्कार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

02 अक्टूबर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में कृषक पुरस्कार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – जिले में कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 10 अक्टूबर, 2024 तक आमंत्रित किये गये  हैं । सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘’आत्मा’’ योजनांतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2023-24 में कृषकों एवं कृषक समूहों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक उपज, उत्पादकता एवं कृषि से संबंधित गतिविधियों के आधार पर कृषकों को पुरस्कृत किया जायेगा।

कृषकों एवं कृषक समूहों द्वारा अलग-अलग श्रेणी में जैसे कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक खेती एवं कृषि अभियांत्रिकी श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है।चयनित कृषकों को प्रत्येक श्रेणी में जिला स्तर पर 25 हजार रुपये, विकास खण्ड स्तर पर 10 हजार रुपये एवं कृषक समूह को जिला स्तर पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदाय किया जायेगा।      

आवेदन पत्र हेतु कार्यालय परियोजना संचालक ‘’आत्मा’’ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला बुरहानपुर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बुरहानपुर एवं खकनार कार्यालय में संपर्क करे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com