Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न चाफ कटर हेतु पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

19 दिसंबर 2024, भोपाल: विभिन्न चाफ कटर हेतु पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल  द्वारा 18 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे से 26 दिसंबर 2024 तक कृषि यंत्र चाफ कटर ( ट्रैक्टर  / विद्युत चलित), मिनी दाल मिल (100 किग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता) एवं मिलेट मिल (100 किग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता ) के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहे  हैं ।  प्राप्त आवेदनों के आधार पर  27 दिसंबर 2024 को लॉटरी संपादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।

डिमांड ड्राफ्ट – कृषि यंत्र  चाफ  कटर ( ट्रैक्टर  / विद्युत चलित) हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र मिनी दाल मिल (100 किग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता) हेतु राशि रु.10,000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) और  कृषि यंत्र मिलेट मिल (100 कि.ग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता ) हेतु राशि रू. 10,000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com