Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों के लिए पोर्टल पर आवेदन पत्र आमंत्रित

19 जून 2024, भोपाल: कृषि यंत्रों के लिए पोर्टल पर आवेदन पत्र आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा  19 जून 2024 दोपहर 12 बजे से 26 जून 2024 तक कृषि यंत्र रोटावेटर, सीड ड्रिल  एवं  सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल/ जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल/ रेज्ड बेड प्लान्टर/ रिजफरो प्लान्टर/ मल्टीक्रॉप प्लान्टर के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहे  हैं ।  प्राप्त आवेदनों के आधार पर  दिनांक  27 जून 2024 को लॉटरी सम्पादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री , के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  कृषि यंत्र रोटावेटर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र  सीड ड्रिल एवं सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल/ जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल/ रेज्ड बेड प्लान्टर/ रिजफरो प्लान्टर/ मल्टीक्रॉप प्लान्टर हेतु राशि रू. 2,000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) लगाना अनिवार्य है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)