Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिये आवेदन आमंत्रित

22 जून 2024, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिये आवेदन आमंत्रित – कृषि अभियांत्रिकी विभाग छिंदवाड़ा के सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये कृषि यंत्र रोटावेटर एवं सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, रेज्ड वेड प्लान्टर, रिजफरो प्लान्टर, मल्टीक्रॉप प्लाटर के लिये लक्ष्य जारी किये गये हैं। इसके लिये ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 26 जून 2024 है।

जिले के इच्छुक कृषक 26 जून 2024 तक अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदकों को स्वयं के बैंक खाते से धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा के नाम से बनवाना अनिवार्य है। इसमें रोटावेटर के लिये 5000 रुपये और सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल/रेज़्ड वेड प्लान्टर/रिज फरो प्लान्टर/मल्टीक्रॉप प्लान्टर के लिये 2000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना अनिवार्य है। प्रस्तुत आवेदनों के विरूध्द 27 जून 2024 को लॉटरी संपादित की जायेगी। अधिक जानकारी के लिये विभागीय वेबसाईट dbt.mpdage.org से तथा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री छिन्दवाडा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com