Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य स्तरीय खेल वृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

9 अप्रैल 2022, आगर मालवा ।  राज्य स्तरीय खेल वृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित – मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के ऐसे प्रतिभावान खिलाडी जिन्होने मध्यप्रदेश शासन की अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो ऐसे जिले के प्रतिभावान खिलाड़ीयों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेल वृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10000 रुपए, रजत पदक पर 8000 रुपए एवं कांस्य पदक पर 6000 रुपए खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। वर्ष 2022 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई 2022 तक स्वीकार किए जावेगें। खेलवृत्ति हेतु आवेदन कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग संयुक्त कलेक्टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 30 से प्राप्त कर सकते है। एवं अधिक जानकारी के लिए श्री पवन उचाडिया जिला खेल प्रशिक्षक मोबाईल नम्बर 8871514715 पर संपर्क कर सकते हैं । 31 मई 2022 के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेंगा।

महत्वपूर्ण खबर: एम.पी. अपेक्स बैंक ने सभी किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान किया