Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

28 जुलाई 2023, अलीराजपुर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना हेतु आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं व उद्यमियों से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं ।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक उद्यान कैलाश चौहान ने बताया कि स्वयं का उद्योग स्थापित करने के इच्छुक कृषक उद्यमी अथवा बेरोजगार युवक योजना का लाभ ले सकते हैं । स्वीकृत पात्र परियोजना लागत का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपये अनुदान भी विभाग द्वारा बैंक ऋण पर प्रदान किया जाएगा। कृषि अवसंरचना निधि में पंजीयन कराने पर बैंक ऋण में लगने वाले ब्याज दर में 7 वर्ष तक 3 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

नवीन उद्योग स्थापित करने या पहले से स्थापित इकाई का उन्नयन करने पर भी अनुदान की पात्रता है। योजना में आटा मिल, दाल मिल, राईस मिल, बरी, पापड, अचार, मुरब्बा, जेम जैली, जूस, चिप्स, नमकीन इत्यादि उद्योग स्थापित कर सकते है। योजना के लाभ के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड कार्यालय एवं सहायक संचालक उद्यान जिला अलीराजपुर पता कलेक्टर कार्यालय द्वितीय तल कक्ष क्रमांक 234 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें