Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

14 नवंबर 2024, इंदौर: इंदौर में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित – संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, मप्र , भोपाल द्वारा ड्रोन पायलट (Small Category) प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यालय कृषि यंत्री इंदौर अंतर्गत कौशल विकास केन्द्र में प्रारंभ किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।  आवेदन करने के उपरांत निम्नलिखित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यालय कृषि यंत्री ,इंदौर में दस्तावेज सत्यापन एवं  डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की अग्रिम कार्यवाही करें।

नियम एवं शर्तें – आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता  दसवीं पास एवं आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष तक होनी चाहिये। आवेदक को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण  (Small Category) करने हेतु राशि रूपये 17,700/- का डिमांड ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री इंदौर” के नाम पर कार्यालय कृषि यंत्री इंदौर में जमा करना  होगा। आवेदक के पास सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।  किसान ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवेदक को स्वयं का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का प्रारूप पोर्टल से डॉउनलोड  करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com