राज्य कृषि समाचार (State News)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 30 अगस्त तक

07 अगस्त 2025, बैतूल: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 30 अगस्त तक – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, रेशम पालन, खाद्य प्रसंस्करण, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों से 30 अगस्त 2025 तक सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि आवेदनकर्ता कृषक आवेदन फार्म कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। एक बार सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार विकासखण्ड, जिला, राज्य समूह प्राप्त प्रविष्टि आगामी 7 वर्षों तक प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं की जाएगी। आवेदन पत्र आवेदक कृषक द्वारा पूर्ण भरा जाना एवं आवश्यक समस्त दस्तावेज मय फोटोग्राफ संलग्न करना आवश्यक है, अपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements