Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में पाली तहसील अभावग्रस्त घोषित

मुख्यमंत्री का निर्णय, 92 में से 91 गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल खराब

12 दिसम्बर 2022, जयपुर । राजस्थान में पाली तहसील अभावग्रस्त घोषित – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सूखे से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान करने के लिए पाली जिले की पाली तहसील को अभावग्रस्त घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि नवम्बर माह में पाली तहसील में सूखे से खरीफ फसल (संवत् 2079) को हुए नुकसान को देखते हुए विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए गए थे। गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार पाली तहसील के 92 गांवों की गिरदावरी की गई थी, जिनमें से 91 गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल खराबा बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पाली जिले की पाली तहसील को मध्यम श्रेणी का सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में गौवंश के भरण-पोषण के लिए 129 करोड़ रुपए स्वीकृत

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile