Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

राजस्थान में गौवंश के भरण-पोषण के लिए 129 करोड़ रुपए स्वीकृत

12 दिसम्बर 2022, जयपुर । राजस्थान में गौवंश के भरण-पोषण के लिए 129 करोड़ रुपए स्वीकृत – राज्य सरकार प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की गौशालाओं में गौवंश के भरण-पोषण के लिए 129 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में प्रदेश के गौवंश के भरण-पोषण हेतु 724 करोड़ रूपए की सहायता राशि का प्रावधान किया गया था, जिसकी पालना में इस वर्ष अक्टूबर तक 557.59 करोड़ रुपए गौशालाओं को आवंटित किए जा चुके हैं। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में श्री गहलोत द्वारा गौशालाओं के लिए 129 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में सहकारिता मंत्री ने किया 500 मीट्रिक टन वेयर हाउस का उद्घाटन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile