Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांची विश्वविद्यालय में पी.एच.डी के लिये आवेदन 10 तक

9 अप्रैल 2022, भोपाल ।  सांची विश्वविद्यालय में पी.एच.डी के लिये आवेदन 10 तक – सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र 2022-23 में पी.एच.डी प्रवेश के लिए आवेदन सूचना जारी की है। पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे साथ ही इसकी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। लिखित परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्रों का ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू लिया जाएगा। पार्टटाइम आधार पर भी पीएचडी हेतु आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। पी.एच.डी प्रवेश प्रक्रिया में कामयाब होने वाले छात्रों की सूची सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। विदेशी, एन.आर.आई, पी.आई.ओ, फेलोशिप तथा प्रायोजित छात्रों को लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। पी.एच.डी प्रवेश के लिए छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के तहत आरक्षण प्रदाय किया जाएगा।

ऑनलाइन – ऑफलाइन लिखित प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू की तिथि सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी तथा छात्रों को ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। फीस, पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sanchiuniv.edu.in पर तथा ईमेल के माध्यम से admission@subis.edu.in पर लिखकर प्राप्त की जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile