State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश में आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक

Share

9 अप्रैल 2022, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक आयुष संचालनालय भोपाल ने पं. उद्वव दास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार वर्ष 2021 और वर्ष 2022 के लिए नामांकन आमंत्रित किये है। मध्य प्रदेश में प्रत्येक वर्ष यह सम्मान मध्यप्रदेश के उन व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाता है, जिन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हों। साथ ही जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार किये हों। विभाग द्वारा पुरस्कार के रूप में सम्मान स्वरूप एक लाख रूपये नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। आवेदन 28 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक जमा करायें जा सकते है। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी फोन नम्बर 0755-2571643 और विभाग की वेबसाइट https://www.ayush.mp.gov.in पर लॉगऑन करके प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण खबर: एम.पी. अपेक्स बैंक ने सभी किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान किया

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *