Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों को बीमारी फैलाने का कारण बन रहे मक्खी/मच्छरों से पशुओं को बचाकर रखने की अपील

09 अगस्त 2022, चंडीगढ़: पशुपालकों को बीमारी फैलाने का कारण बन रहे मक्खी/मच्छरों से पशुओं को बचाकर रखने की अपील – पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने लंपी स्किन बीमारी से पशुओं के बचाव के लिए तुरंत 76 लाख रुपये जारी करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान एवं पशुपालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का धन्यवाद किया है।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में जिस प्रकार ये वायरस गौवंश के लिए घातक सिद्ध हुआ है। इसकी रोकथाम करना और कारणों का पता लगाना अति आवश्यक था, जिस पर पंजाब सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है। बीमारी की रोकथाम के लिए फ़ंड जारी करने के अलावा सरकार द्वारा मुख्यालय में तैनात अफ़सरों को तुरंत प्रभाव से प्रभावित ज़िलों में तैनात करना एवं ज़िला अधिकारियों को क्षेत्रों के निरंतर दौरे करने की हिदायत करना भी सराहनीय है।

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile