राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक आई

21 अगस्त 2024, कटनी: कटनी जिले में नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक आई – जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक आ गई है। इस रैक के आने से जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही उनकी मांग के अनुरूप खाद मिल सकेगी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की वजह से कटनी जिले के लिए 682 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया की रैक आ गई है।नीम कोटेड यूरिया उर्वरक की रैक झुकेही रैक पाइंट पर सोमवार को लग गई है। जहां से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। कलेक्टर श्री यादव किसानों के हितों और उनसे सीधे सरोकार रखने वाले खाद एवं बीज की उपलब्धता जैसे विषयों के प्रति पूरी संजीदगी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने कृषि,  सहकारिता,मप्र विपणन संघ एवं एम पी एग्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही समय-सीमा बैठकों में निर्देश दे चुके हैं।

ज़िले के उपसंचालक कृषि ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लाक केन्द्र के लिए 300 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लाक केन्द्र के लिए 300 मीट्रिक टन और सी एम एस मार्केटिंग सोसायटी कृषि उपज मंडी कटनी को  32 मीट्रिक टन और सी एम एस मार्केटिंग सोसायटी उमरियापान ढीमरखेड़ा को 25 मीट्रिक टन एवं एम पी एग्रो को 25 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।  जिले में पहले से ही 5105 मीट्रिक टन यूरिया,833मीट्रिक टन डी ए पी, 1667मीट्रिक टन एन पी के खाद, और 3933 मीट्रिक टन एस एस पी उर्वरक की उपलब्धता मौजूद है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखवाने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिया है।कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद ,बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद ,बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071 पर दे सकते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement