राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान विक्रेता संघ की वार्षिक साधारण सभाएं संपन्न, ऑनलाइन व्यापार पर जताई चिंता

10 जून 2026, उज्जैनकृषि आदान विक्रेता संघ की वार्षिक साधारण सभाएं संपन्न, ऑनलाइन व्यापार पर जताई चिंता – मध्यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ की प्रांतीय एवं उज्जैन जिला स्तरीय वार्षिक साधारण सभाएं  उज्जैन में संपन्न हुईं। प्रदेश के 40 जिलों के पदाधिकारियों एवं उज्जैन जिले के 350 से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं ने भाग लेकर व्यापारिक समस्याओं, संगठन विस्तार तथा कृषि आदान व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक संभाग में संभागीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री एवं प्रचार मंत्री की टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान को जारी रखने तथा जिन जिलों में सदस्यता अधूरी है वहां इसे गति देने पर सहमति बनी। व्यापारियों ने उर्वरक व्यवसाय में ई-टोकन व्यवस्था से आ रही समस्याओं को शासन स्तर पर उठाने का निर्णय भी लिया।

प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने कृषि आदानों के ऑनलाइन व्यापार को लेकर व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अधिकृत स्रोतों से ही माल खरीदने और बिल पर लॉट एवं बैच नंबर अंकित कराने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी ने आगामी सीड एक्ट एवं पेस्टिसाइड बिल के प्रावधानों की जानकारी दी।

बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण दुबे, उज्जैन जिला अध्यक्ष लेखराज खत्री, जिला उपाध्यक्ष जवाहर जैन सहित विनोद जैन (खरगोन), रमेश गर्ग (रतलाम), शैलेंद्र बघेल (रीवा), प्रकाश जैन (बैतूल), आनंद कपूर (जबलपुर), अनुराग जैन (सागर), मोहन आर्य (आगर मालवा), राकेश जैन (मंदसौर), आशीष भंसाली (खंडवा), नरेश पहाड़िया (धार), शफकत भाई (अलीराजपुर), राजीव पीतलिया एवं दीपक चौरसिया (विदिशा), सुनील राठी (सीहोर), बालकृष्ण पाटिल (हरदा), प्रणीत समैया (सिलवानी), प्रवीण रघुवंशी (नर्मदापुरम) तथा उदय पटेल (बकतरा) ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय रघुवंशी एवं आभार प्रदर्शन लाखन सिंह केलवा ने किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements