Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बकरी भेड़ पालन पर पशुपालक ले सरकारी सहायता

विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी खरीफ फसलों व पशुपालन की जानकारी।

31 मई 2025, पोकरण: बकरी भेड़ पालन पर पशुपालक ले सरकारी सहायता – कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने बताया कि  भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  की तरफ से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत 29 मई से 12 जून तक की गयी। इस तीसरे दिन के इन कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ के जी व्यास, डॉ सुनील शर्मा, डॉ रामनिवास ने किया । तीनो टीमो ने किसान वैज्ञानिक संवाद गांव बड़ली माडा, बड़ली नाथूसर, पाबु पहाड़िया, थाट, चौक, माधोपुरा में किया। इस संवाद में स्मार्ट एग्रीकल्चर पर फोकस करने का सरकार की नवीनतम जानकारियां अपना कर उपज बड़ा सकते है नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसान तक पहुँचे, भेड़ बकरी पालन पर जुड़ाव,  लैब से लैंड की वैज्ञानिक तकनीको, खरीफ की उन्नत कृषि तकनीक,  प्राकृतिक खेती, नवाचार, मिट्टी जांच, फसल बीमा व किसानों की खेती की समस्या पर चर्चा व समाधान किया गया। इस प्रोग्राम में काजरी के वैज्ञानिक डॉ दिलीप डांगी, डॉ शिरन के, कृषि विभाग के  प्रेम नारायण, सौरभ सिडाना, भरत वर्मा, नीशू, अनिल, सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम, जगदीश, उपसरपंच पहाड़ सिंह, वार्ड मेंबर मंजूर अहमद व किसान तेजाराम, मिणजी, तम्बल राम, चतुराराम, अबू बाकर, आरिफ, मोहम्मद, कामलदीन, सूरमा खातून, वशीरा, किशनलाल पालीवाल सम्मिलित हुए

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com