Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशु नस्ल प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

12 फ़रवरी 2025, खंडवा:पशु नस्ल प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर संपन्न – म.प्र. शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग खण्डवा द्वारा पुरानी अनाज मंडी में गत दिनों पशुपालन जागरूकता, पशु नस्ल प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन शिविर में पशु नस्ल प्रदर्शनी अन्तर्गत गिर, साहीवाल एवं निमाड़ी नस्लों का प्रदर्शन तथा बकरियों में ब्लेक बंगाल, सिरोही, जमनापरी एवं मुर्गी में सोनाली, कड़कनाथ का प्रदर्शन किया गया।

पशुपालन संगोष्ठी में पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय में उन्नत तकनीक की जानकारी डॉ. दिनेश पिपले, मुर्गी पालन की जानकारी डॉ. निलेश आर्य, बकरी पालन की जानकारी डॉ. अनिल डावर द्वारा दी गई । विभागीय योजनाओं, पशु कल्याण एवं टीकाकरण की जानकारी डॉ. सारिका चौहान, डॉ. सुपमा शैलू तथा डॉ. अनार सिंह धारवे द्वारा  प्रदान  की गई । वर्मी कम्पोस्ट से संबंधित जानकारी के.वी.के. के वैज्ञानिक डॉ. वाय.के. शुक्ला द्वारा दी  गई । राष्ट्रीय पशुधन  मिशन की जानकारी डॉ. अनीप कश्यप द्वारा बताई  गई ।

शिविर में जिले से लगभग 300 पशु पालक एवं पशु सखी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ हेमंत शाह, उपसंचालक कृषि श्री के.सी. वास्कले, सहायक संचालक मत्स्य श्री ओमप्रकाश वर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन उपस्थित थे। इस अवसर पर पशुपालन, दुग्ध संघ, उद्यानिकी, कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गई। शिविर में लगभग 91 पशुओं का उपचार एवं औषधि का वितरण किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com