Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में प्रत्येक गुरुवार लग रहा जैविक हाट बाजार

16 जनवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना में प्रत्येक गुरुवार लग रहा जैविक हाट बाजार – आम जनता को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा प्राकृतिक/जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से  मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया है। यह बाजार प्रत्येक गुरुवार को नगर निगम के शुक्रवार बाजार परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को शुक्रवार बाजार में सुबह 10 बजे से जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों द्वारा अपने उत्पाद विक्रय के लिए बाजार में लाए गए। दोपहर 3 बजे तक कृषकों द्वारा लाए गए अधिकांश उत्पादों का विक्रय हो चुका था। आम नागरिकों का इस बाजार के प्रति अत्यंत अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। जैविक हाट बाजार में किसानों द्वारा आलू, टमाटर, हरा मटर, मेथी एवं पालक भाजी, हरी धनिया, हरी प्याज, अरहर फली, दूधमोगरा फली, ज्वार एवं मक्का आटा, हल्दी पाउडर, कच्ची हल्दी, हरी मिर्च, अचार, पापड़ सहित अन्य जैविक उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए थे।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आम नागरिकों से अपील की है कि सभी अपने परिवार को रसायनमुक्त सब्जियां, अनाज एवं दालें उपलब्ध कराएं, ताकि विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले जैविक हाट बाजार से रसायन मुक्त उत्पाद अवश्य क्रय करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें