राज्य कृषि समाचार (State News)कम्पनी समाचार (Industry News)

यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज के सभी उत्पाद सीहोर जिले में प्रतिबंधित

14 जुलाई 2025, सीहोर: यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज के सभी उत्पाद सीहोर जिले में प्रतिबंधित – अमानक फफूंदनाशक दवा SPUR 709 बनाने वाली कंपनी यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज की सभी कीटनाशक, फफूंदनाशक दवाओं सहित सभी उत्पादों की जिले में बिक्री, भंडारण, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में विभाग के संचालक को दवा की बिक्री को संपूर्ण राज्य में प्रतिबंधित करने के लिए पत्र भी लिखा है।

उल्लेखनीय है कि इस कंपनी द्वारा उत्पादित फफूंदनाशक “SPUR 709′ के उपयोग के संबंध में किसानों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है। किसानों ने बताया है कि इस दवा के प्रयोग के बाद सोयाबीन की फसल में अंकुरण के उपरांत फसल की बढ़वार नहीं हुई और अवरूद्ध विकास के कारण पूरी फसल नष्ट हो गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हुई है। निर्माता कंपनी को किसानों की समस्या के निराकरण के लिए कई बार संपर्क किया गया, पर कंपनी ने कोई रुचि नहीं ली। विभाग द्वारा शिकायतों के परीक्षण एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के बाद यह दवा संदिग्ध गुणवत्ता की प्रतीत हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने कीटनाशी अधिनियम का भी उल्लंघन किया है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए यह इस दवा ‘SPUR 709 को बनाने वाली कंपनी यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा कंपनी की दवा SPUR-709 के साथ ही कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले सभी उत्पादों की बिक्री, भंडारण, वितरण और उपयोग को जिले की सीमा में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी अधिकृत कृषि आदान विक्रेताओं, फर्मों, थोक एवं फुटकर व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का  कड़ाई  से पालन करें।    

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement