राज्य कृषि समाचार (State News)

अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक वाराणसी में संपन्न

15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केंद्र सरकार को सौंपेंगे

16 नवंबर 2025, जबलपुर: अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक वाराणसी में संपन्न – अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक वाराणसी में गत दिनों संपन्न हुई।  बैठक में भाग लेकर जबलपुर लौटे परिषद के उपाध्यक्ष श्री के. के. अग्रवाल ने बैठक की विस्तार से जानकारी दी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि  वाराणसी के धर्म संघ शिक्षा मंडल दुर्गा कुंड भवन में आयोजित अखिल भारतीय कृषक परिषद की बैठक में देश के सभी प्रांतों से कृषक प्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों ने भाग लेकर किसानों की समायाओं  पर विचार मंथन कर केंद्र सरकार को  सौंपे  जाने के लिए 15 सूत्रीय ज्ञापन/ मसौदा तैयार किया गया,  जिसमें किसानों के हितों के अनुकूल कृषि नीतियों का निर्धारण, एम एस पी पर कृषि उत्पाद की खरीद व उसके विकल्प, कृषि उत्पाद के आयात निर्यात की वर्तमान नीति में सुधार, फसल बीमा की विसंगतियों तथा बीमा के  विकल्पों , कृषि अनुसन्धान व किसानों के लिए बजट में बढ़ोतरी, सब्सिडी, कृषि की  योजनाओं के मैदान में प्रभावी संचालन  हेतु प्रदेश सरकार के साथ तालमेल व संसाधन, कृषि की आदान सामग्रियों तथा खाद, बीज, सिचाई,  विद्युत्  के  भ्र्ष्टाचार  रहित बेहतर प्रबंधन पर विशेष प्रयास किये जाने,  किसानों  की न्यूनतम  आय सुनिश्चित करने कृषक आयोग के गठन आदि की  मांगें  व सुझाव शामिल हैं।

 भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वीर जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंचासीन उपाध्यक्ष अंदूगौड़ा ( तमिलनाडु ),  श्री पी सी मोहन्ती ( ओडिशा  ), श्री के के अग्रवाल ( मध्यप्रदेश ), लोकेन्द्र सिंह ( दिल्ली ), श्री विश्वासराव पाटिल ( महाराष्ट्र ) ने किसानों की समस्याएं प्रस्तुत करते हुए किसानों को अपने हकों एवं  हितों  के लिए एक जुट रहने का  आह्वान  किया। महाराष्ट्र से डॉ लुंगे पाटिल, मध्यप्रदेश से एड रमेश पटेल, पंजाब से  के एल चावला, उत्तर प्रदेश से विजय दीक्षित, वेस्ट बंगाल से हसानू जामान, अपूर्बा कुमार माल,  कर्नाटक से  सुब्रमणियम, डॉ सिद्राम्प्पा, आदि ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।  मध्य प्रदेश से कृषक प्रतिनिधि सर्व  श्री के के अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, रामगोपाल पटेल, रमेश पटेल, बिहारी पटेल,  अशोक पटेल, राजेश पटेल, अर्जुन बच्चू पटेल, विपेन्द्र राजपूत, यश दुबे, डॉ हरिनारायण पाटीदार, राजेश यादव, नरेन्द्र सिंह यादव,  राघवेंद्र परिहार, श्याम सिंगोर, ओम प्रकाश मालवीय आदि  शामिल हुए ।कार्यक्रम का संचालन कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के के अग्रवाल ने किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements