Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक हित में कार्य करें सभी एफ.पी.ओ.- छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री सिंह

02 जुलाई 2024, छिंदवाड़ा: कृषक हित में कार्य करें सभी एफ.पी.ओ.- छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री सिंह- कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान उत्पादन संगठन, कृषि अवसंरचना निधि, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना एवं आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक सोमवार को  कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी किसान उत्पाद संगठन के पदाधिकारी, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले में संचालित सभी एफ.पी.ओ. को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उचित मूल्य पर अपने सदस्य कृषकों को कृषि आदान सामग्री प्रदाय करने के लिये सीधे बडी कम्पनियों से थोक में क्रय करने के लिये निर्देशित किया गया, जिससे सभी सदस्य कृषकों को कम दामों में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री प्राप्त हो सके। साथ ही सभी किसान उत्पाद संगठन को कृषि आदान सामग्री विक्रय के लिये कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने के लिये निर्देशित किया। बैठक में कृषि विस्तार सुधार आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना का अनुमोदन कर कृषि एवं एलाइड विभागों को सामंजस्य कर नवाचार करने के भी निर्देश दिये ।

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने भारत सरकार की योजना कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत सभी एफ.पी.ओ. एवं इच्छुक कृषकों को योजना के प्रावधान अनुसार लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित किया एवं सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि कृषि अवसंरचना निधि प्रावधान अनुसार अधिक से अधिक प्रकरण बनाकर बैंक में प्रेषित करें, जिससे की जिले के कृषकों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस योजना में लाभार्थियों को ब्याज में 3 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उईके, आंचलिक अनुसंधान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.डी.सी.शर्मा, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेन्द्र सिंह, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com