Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: प्राकृतिक खेती, ग्राम विकास एवं जनभागीदारी पर हुआ प्रशिक्षण

11 अगस्त 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर: प्राकृतिक खेती, ग्राम विकास एवं जनभागीदारी पर हुआ प्रशिक्षण – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड आलीराजपुर की प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण “प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम” का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, आलीराजपुर में अगस्त 2026 की कार्ययोजना के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, परामर्शदाता एवं सीएम सोशल इंटर्न बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. राकेश कुमार यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाष रावत, कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह तोमर तथा सेवानिवृत्त फौजी एवं समाजसेवी शोभान सिंह मुजाल्दा का स्वागत एवं परिचय कराया गया।

उद्घाटन सत्र – उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रस्फुटन समितियों को जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, नशा मुक्ति तथा कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कृषि विज्ञान के नवाचारों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने तथा समग्र ग्राम विकास के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करने की बात कही।

प्रशिक्षण का उद्देश्य –  जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रस्फुटन समितियों शासन और समाज के बीच एक सशक्त कड़ी हैं। समितियों की सक्रिय भागीदारी से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति तथा समग्र ग्राम विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने समितियों से निरंतर जनहित के कार्य करते हुए अपनी स्वीकार्यता और प्रभावशीलता बढ़ाने का आह्वान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि वैज्ञानिक मार्गदर्शन –  कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाष रावत ने कृषि के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन देते हुए किसानों एवं प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने तथा वैज्ञानिक सोच के साथ कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा –  विकासखंड समन्वयक श्री नगरिया सस्तीय ने प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने समितियों से ग्राम स्तर पर नियमित बैठक आयोजित करने, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने तथा आगामी कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अगस्त माह की कार्ययोजना –  जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप ने अगस्त माह की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए 12 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले हरियाली यात्रा एवं नवांकुर सखी कार्यक्रम, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं पौध वितरण, स्वच्छता पखवाड़ा, 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा, नशा मुक्ति संकल्प, ग्राम स्तरीय बैठक एवं संगोष्ठियों तथा मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्र प्रवेश अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति साझा की।

व्यावहारिक प्रशिक्षण –  कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह तोमर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने स्वदेशी जैविक खाद निर्माण, मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की तकनीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही कड़कनाथ एवं सोनालिका मुर्गी पालन, बरबरी बकरी पालन, गिर एवं एचएफ नस्ल की डेयरी इकाई, वर्मी कम्पोस्ट तथा अजोला उत्पादन जैसी स्वरोजगार परक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को मॉडल इकाइयों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्रों में इन इकाइयों को स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री नगरिया सस्तीय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आलीराजपुर द्वारा दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture